DEHRADUNउत्तराखंड

Dehradun : मारपीट विवाद पर विधायक काऊ का बयान, खेद जताकर शांति की अपील

देहरादून।
बेसिक शिक्षा निदेशक से जुड़े मारपीट मामले को लेकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत की और विवाद को समाप्त करने की अपील की।

विधायक काऊ ने घटना पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल उनके छोटे भाई समान हैं। उन्हें लगी चोट से उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी दुख पहुंचा है।

उन्होंने सभी कर्मचारी और शिक्षक संगठनों से काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल न दिया जाए। साथ ही विधायक ने कुछ राजनीतिक दलों पर उनके खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया और प्रकरण को राजनीतिक रंग न देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *