DEHRADUNउत्तराखंड

मौसम का मिजाज बदलेगा: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। खास तौर पर तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार अधिक बने हुए हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है।

सोमवार को मौसम की स्थिति की बात करें तो दिनभर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली देखने को मिली। इसके बावजूद तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान का रुख कुछ इसी तरह बना रहा।

आने वाले दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहेगा। वहीं 25 और 26 फरवरी को पूरे उत्तराखंड में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *