दिल्ली

Delhi : मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं, पांच फरवरी तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आज यानी शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले में सीबीआई से जांच की ताजा स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने आप नेता मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपी व्यक्तियों की न्यायिक हिरासत भी पांच फरवरी तक बढ़ा दी है।

बता दें कि सिसोदिया को 26 फरवरी को ‘घोटाले’ में उनकी कथित भूमिका के लिए सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। तब से वह हिरासत में हैं। ईडी ने तिहाड़ जेल में उनसे पूछताछ के बाद 9 मार्च को सीबीआई की एफआईआर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने 28 फरवरी को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि इस मामले में विपक्षी दल भाजपा और दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी के बीच जमकर सियासी बयानबाजी भी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *