उत्तराखंड

Joshimath : रक्षामंत्री आज जोशीमठ में, विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को जोशीमठ के ढाक से देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। बीआरओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए गए पुल का लोकार्पण करेंगे।

यहीं से वर्चुअल माध्यम से बीआरओ की ओर से देश की विभिन्न जगहों पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचेंगे। वहीं रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपी रेखा यादव ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। एसपी ने निर्देश दिए कि वीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *