Lok Sabha Election: आज असम में रोड शो करेंगे अमित शाह, लखीमपुर में करेंगे एक मेगा रैली

लोकसभा चुनाव में भाजपा के छोटे नेता लेकर वरिष्ठ नेता सभी मैदान में उतर चुके हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को असम का दौरा करेंगे जहां उनका रोड शो करने और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, अमित शाह लखीमपुर संसदीय क्षेत्र के चुकुली भोरिया इलाके में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। लखीमपुर सीट भाजपा के पास है जहां से मौजूदा सांसद प्रदान बरुआ कांग्रेस नेता उदय शंकर हजारिका के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
