उत्तराखंड

Uttarakhand: लोकसभा के चुनावी रण के लिए उत्तराखंड में उतरेंगी प्रियंका गांधी

लोकसभा के चुनावी रण के लिए उत्तराखंड में अब बामुश्किल 10 दिन बचे हैं। भाजपा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उतार चुकी है। रुद्रपुर के बाद अब 11 अप्रैल को ऋषिकेश में प्रधानमंत्री मोदी की रैली तय हो चुकी है। कांग्रेस भी भाजपा को जवाब के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी सभाएं जल्द कराने जा रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा 13 अप्रैल को उत्तराखंड का रुख करेंगी। वह गढ़वाल और हरिद्वार संसदीय क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। लोकसभा चुनाव के पहले चरण यानी 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होना है। पहले स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने और फिर उनके कार्यक्रम तय करने में भाजपा आगे है। चुनाव प्रचार में भाजपा की तेज कदमताल के जवाब में कांग्रेस भी रणनीति बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *