Zomato ने ऑर्डर फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को देना होगा ज्यादा 19.2% चार्ज

जोमाटो ने अपने प्लेटफॉर्म फीस में वृद्धि कर दी है। पहले यह ₹12.50 प्रति ऑर्डर थी, जिसे अब ₹14.90 प्रति ऑर्डर कर दिया गया है, यानी लगभग 19.2% की बढ़ोतरी। इस बदलाव का मतलब है कि ग्राहकों के लिए हर ऑर्डर की कुल लागत बढ़ जाएगी।
कंपनी के ऐप पर शुक्रवार को अपडेटेड बिलिंग डिटेल्स में यह वृद्धि साफ दिखाई दी। प्लेटफॉर्म फीस में ₹2.40 प्रति ऑर्डर की बढ़ोतरी की गई है, जो प्री-जीएसटी आधार पर लागू होती है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब एलपीजी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे रेस्टोरेंट्स और डिलीवरी पार्टनर्स के ऑपरेशनल खर्च बढ़ गए हैं। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स इस बढ़ती लागत को संतुलित करने के लिए अपने शुल्क में बदलाव कर रहे हैं।
