उत्तराखंडDEHRADUNUttarakhandUttarakhandक्राइमदुनियाब्रेकिंगराज्यस्पेशल

देहरादून में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मोहिनी रोड स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक घर में विवाद के दौरान पति राम जी पाल ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपनी पत्नी सोनू पाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी पति राम जी पाल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है और दंपती के तीन बच्चे हैं। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और विवाद की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *