चीन:सख्त लाकडाउन के कारण शंघाई में मचा हाहाकार,

शंघाई के अधिकारियों ने शहर में कोरोना के कारण लागू लाकडाउन को और कड़ा कर दिया है। एक महीने से ज्यादा समय पहले से लागू लाकडाउन के कारण शहर के निवासी खाने-पीने की चीजों की कमी से जूझ रहे हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में जांच लगातार जारी है। ढाई करोड़ की आबादी वाले शंघाई के बाहरी इलाके में नए मामले रोकने में जुटा है। कुछ क्षेत्रों में अधिकारियों ने लोगों से अपने आवासीय परिसर में ही रहने का आदेश दिया है।

कठोर कोविड प्रतिबंधों का बूरा प्रभाव

बीजिंग, शंघाई और पूरे चीन में दर्जनों अन्य बड़े शहरों में कठोर कोविड प्रतिबंधों का लोगों की मन:स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार कहा कि चीन में शनिवार को कोरोना के 319 मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 215 शंघाई के हैं। बीजिंग में 44, हेनान में 25 मामले मिले हैं। शंघाई में 3,760 स्थानीय संक्रमण के बिना लक्षण वाले मामले मिले और आठ लोगों की मौत हो गई।

शंघाई में कोविड-19 गंभीर रूप लेता जा रहा है।‌ सामने आते दैनिक मामलों से स्वास्थ प्रणाली पर गहरा असर पड़ रहा है। वायरस की रोकथाम के लिए शंघाई में कड़ी तालाबंदी अब लोगों के लिए अब एक बड़ी समस्या बन कर उभर रही है। शहर के सबसे बड़े कोविड के प्रकोप के बीच लोग भोजन और आवश्यक चीजों के लिए परेशान हो रहे हैं। सभी निवासियों को अपने घरों तक सीमित कर दिया गया है, किराने की खरीदारी और आवश्यक कारणों से भी जाने पर कड़े प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464