
मध्य प्रदेश राज्य निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने अपने ही निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए के कारण बीज निगम वित्तीय हालात खराब हो गई है। गोयल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शिकायत भी की है।
सिंधिया समर्थक मुन्नालाल गोयल ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि बीज निगम कि पिछले 6 साल में वित्तीय हालत शून्य हो गई है। 2015-16 में बीज निगम की स्थिति ठीक थी, लेकिन इसके बाद स्थिति गड़बड़ होती चली गई। गोयल ने कहा कि बीज निगम के पास 42 फॉर्म हाउस और 54 प्रोसेसिंग सेंटर है, इसके बावजूद निगम के पास रबी सीजन के भुगतान करने की व्यवस्था नहीं है।
गोयल ने बीज निगम की एमडी प्रीति मैथिल के निगम में नहीं बैठने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एमडी के पास चार-चार जगह की जिम्मेदारी है। ना तो एमडी निगम में बैठ रही, ना ही दौरे हो रहे है। उन्होंने फॉर्म हाउस में उत्पादन का लक्ष्य से 30 से 50 प्रतिशत तक कमी होने पर भी जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। उन्होंने बीज निगम के चल रहे केसों और रिकवरी करने को लेकर आदेश करने की भी बात कही है। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिकायत की। गोयल के मुख्यमंत्री के कार्रवाई करने से पहले मीडिया से बात करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।