
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार को) जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। पीएम मोदी टोक्यो क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का टोक्यो,जापान में भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी के आगमन पर ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगे।बता दें कि वह आज यानी सोमवार को 23 मई से शुरू हो रहे अपने 2 दिवसीय दौरे के हिस्से के रूप में क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे।
भारत में निवेश को और बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम होने वाला है। जापानी कारोबारी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की व्यस्तताओं पर एक संक्षिप्त जानकारी देते हुए जापान में भारतीय राजदूत संजय कुमार वर्मा ने कहा कि टोक्यो नई दिल्ली में अवसरों के बारे में उत्साहित है। पीएम मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा की भारत में सार्वजनिक, निजी और वित्त पोषण के माध्यम से पांच ट्रिलियन जापानी येन निवेश की महत्वाकांक्षा है।