रूस-यूक्रेन जंग:यूक्रेन का दावा- बेलारूस ने 40 मिसाइलें दागीं, सिविएरोदोनेत्स्क पर रूस का कब्जा

रूस और यूक्रेन की बीच जंग पांचवे महीने में पहुंच गई है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया कि शनिवार को पड़ोसी देश बेलारूस से भारी बमबारी गई। अधिकारियों का कहना है कि बेलारूसी हवाई क्षेत्र से 40 से अधिक मिसाइलें दागी गई हैं। इसमें से ज्यादातर मिसाइलों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

खास बात यह है कि इस हमले से कुछ ही देर बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर वी. पुतिन ने बेलारूस राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मुलाकात की। उत्तरी सैन्य कमान का कहना है कि उत्तरी चेर्निगिव क्षेत्र के देसना गांव में 20 रॉकेट दागे गए।

सेवेरोडनेट्स्क पर रूस का कब्जा
रूस ने दावा किया कि उसने यूक्रेन के शहर सेवेरोडनेट्स्क पर कब्जा कर लिया है। लुहान्स्क क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र सिविएरोदोनेत्स्क के मेयर ऑलेक्जेंडर स्ट्रीक ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन के प्रमुख पूर्वी शहर पर रूस बीते कई दिनों से लगातार हमले कर रहा था। भीषण बमबारी की वजह से शहर के अधिकतर इलाके तबाह हो चुके हैं।

हमले के डर से लोग पलायन कर रहे
उन्होंने बताया कि रूस के हमले से पहले शहर की आबादी करीब 10 लाख थी, जो अब घटकर सिर्फ 10 हजार रह गई है। बमबारी के चलते ज्यादातर लोग शहर छोड़कर चले गए हैं। वहीं करीब 500 नागरिकों के साथ कुछ यूक्रेनी सैनिक शहर के किनारे स्थित एक एजोट रासायनिक कारखाने में छिपे हैं।

​​​​​​रिव्ने क्षेत्र में रूस ने दो मिसाइलें दागीं
रूसी सेना ने रिव्ने क्षेत्र में दो मिसाइल हमले किए हैं। जिससे आबादी वाले इलाके में काफी नुकसान हुआ है। रिव्ने क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन प्रमुख विटाली कोवल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इन हमलों में कितने लोगों को नुकसान पहुंचा, अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 25 जून की शाम से यूक्रेन के अधिकांश क्षेत्रों में हवाई हमले के सायरन बज रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471