Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बाबा वंगा ने दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणी की:2046 के बाद 100 वर्षों से अधिक जिएंगे लोग, - The Indian Exposure

बाबा वंगा ने दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणी की:2046 के बाद 100 वर्षों से अधिक जिएंगे लोग,

banga

बाबा वंगा ने कई रहस्यमय और अविश्वसनीय भविष्यवाणियां की हैं। नास्त्रेदमस की तरह अपनी भविष्यवाणियों के लिए जानी जाने वाली बाबा वंगा ने 1989 में कहा था कि 2001 में एक आतंकी हमले में अमेरिका के दो ‘स्टील बर्ड्स’ तबाह हो जाएंगे। कई लोगों ने इसे 9/11 के हमलों से जोड़कर देखा।

उनकी अन्य भविष्यवाणियों के तौर पर 2004 की थाईलैंड में सुनामी, बराक ओबामा का राष्ट्रपति बनना, सोवियत संघ का टूटना और पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का एक होना शामिल है।

2022 को लेकर की गई बाबा वंगा की भविष्यवाणी

वर्ष 2022 के लिए, बाबा वंगा ने भविष्यवाणी की थी कि कई एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया बाढ़ से प्रभावित रहेंगे। वंगा की ये भविष्यवाणी सच हुई थी। भारी वर्षा और बाढ़ के कारण इस साल ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के ज्यादातर हिस्सों में कहर बरपा है।

बाबा वंगा ने यह भी कहा था कि सूखे के कारण बड़े शहरों में पानी की कमी रहेगी। पुर्तगाल और इटली ने शहर में पानी के उपयोग को प्रतिबंधित किया है। कहा जा रहा है कि इटली 1950 के बाद से सबसे भीषण सूखे से गुजर रहा है। बाबा वंगा ने साइबेरिया में एक महामारी की भी भविष्यवाणी की थी। शोधकर्ताओं की मानें तो एक घातक ‘लीथल वायरस’ की खोज की है।

भविष्य के लिए बाबा वंगा भविष्यवाणियां

बाबा वंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 2023 में पृथ्वी की कक्षा में बदलाव होगा। वहीं, 2028 में वैज्ञानिक शुक्र पर जाएंगे।

इसके अलावा 2046 के बाद ऑर्गन ट्रांसप्लांट की तकनीक के कारण लोग 100 से अधिक वर्षों तक जीवित रहेंगे। वहीं साल 2100 में रात गायब हो जाएगी और आर्टिफिशियल धूप पृथ्वी के दूसरे हिस्से को रोशन करेगी। उनकी भविष्यवाणियां 5079 के बाद दुनिया खत्म हो जाएगी।

12 साल की उम्र में तूफान में खो बैठी थी आंखें

12 साल की उम्र में एक तूफान में रहस्यमय तरीके से अपनी आंखें खो देने के बाद, बाबा वंगा के पास भविष्य देखने की शक्ति आ गई। बताया जाता है कि एक बवंडर के दौरान वो खो गई थीं। जब वह मिली तो उनकी आंखें रेत और धूल से ढकी हुई थीं।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 85 प्रतिशत होती हैं सच

फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ‘माइकल दि नास्त्रेदमस ने दुनिया के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं जो हैरान करने वाली हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481