चीन बॉर्डर पर काम कर रहे 19 मजदूर लापता:एक हफ्ते पहले असम के लिए निकले थे, अरुणाचल की कुमी नदी में डूबने से मौत की आशंका

Bridge over the river

अरुणाचल प्रदेश की कुमी नदी में डूबने से 19 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। ये मजदूर चीन बॉर्डर पर सड़क निर्माण में लगे हुए थे, यह सभी एक हफ्ते से लापता थे।

दरअसल, यह मजदूर ईद के मौके पर अपने घर असम जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर से छुट्टी मांगी, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर मजदूर पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़े। अब आधिकारिक तौर पर इन मजदूरों के लापता होने की खबर मिल रही है। इन मजदूरों के कुमी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

असम के रहने वाले थे
सभी मजदूर असम के कुरुंग कुमे जिले के रहने वाले थे, इन्हें सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा अरुणाचल प्रदेश में चीनी सीमा के पास सड़क निर्माण के लिए लाया गया था। ठेकेदार से घर जाने के लिए छुट्टी न मिलने पर ये पैदल ही असम के लिए निकल गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मजदूर अरुणाचल के कुरुंग कुमे जिले के जंगलों में लापता हो गए थे। अब आशंका जताई जा रही है कि कुमी नदी पार करते समय ये सभी नदी में डूब गए हैं। एक शव के मिलने की भी बात सामने आई है। फिलहाल, रेस्क्यू चल रहा है।

नदी पार करते समय डूबने की आशंका
रेस्क्यू में लगी टीम ने भी नदी पार करते समय डूबने की आशंका जताई है। हालांकि, कुमी नदी में मजदूर कब डूबे इस बारे में पता नहीं चल सका है। इनके घरवालों को भी किसी तरह की जानकारी नहीं है। बस इतना ही पता चला है कि एक हफ्ते पहले पैदल ही घर के लिए निकले थे। रास्ते में कुमी नदी पड़ती है। इसे पार करते समय हादसा हुआ होगा।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश, नदियां उफान पर
पूर्वोत्तर में भारी बारिश हो रही है। अरुणाचल प्रदेश समेत असम, मिजोरम आदि राज्यों में पिछले कुछ दिनों से नदियां उफान पर चल रही हैं। जिलों में बाढ़ आई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *