Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पंजाब :नशा तस्कर हेड कांस्टेबल गिरफ्तार:लुधियाना में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव का गनमैन था, - The Indian Exposure

पंजाब :नशा तस्कर हेड कांस्टेबल गिरफ्तार:लुधियाना में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव का गनमैन था,

पंजाब के शहर लुधियाना में नशा तस्करी के आरोप में एक पुलिस कर्मचारी को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने उस समय काबू किया, जब वह चूरापोस्त की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुलिस मुलाजिम नशा तस्करी करता है। पुलिस ने पक्खोवाल रोड पर नाकाबंदी की। नाके के दौरान पुलिस ने पैदल जा रहे आरोपी को चैकिंग के लिए रोका।

पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया। पुलिस कर्मचारियों ने जब उसके हाथ से बैग लेकर तलाशी ली तो उसमें 1.8 किलो चूरापोस्त मिला। आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल पठानकोट के गांव पठान चक्क का निवासी है। बता दें कि पकड़ा गया पुलिस कर्मी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल की सुरक्षा में तैनात था। एएसआई मेजर सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विशेष चैकिंग के दौरान आरोपी को पक्खोवाल रोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हाथ में कैरीबैग लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे चैकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर 1.8 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी पुलिस कर्मी अनिल के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए पुलिस कर्मचारी की काल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है।

पुलिस यह जानने के लिए जांच कर रही है कि उसने चूरापोस्त कहां से खरीदी और किसे सप्लाई करने जा रहा था। वर्णनीय है कि इससे पहले 20 जुलाई को, एक हेड कांस्टेबल, जिसे पायल निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक लखवीर सिंह लक्खा के साथ गनमैन के रूप में तैनात किया गया था, को खन्ना पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 200 ग्राम अफीम बरामद की थी।

आरोपी की पहचान 45 वर्षीय बलजीत सिंह के रूप में हुई थी, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गांव घुदानी कलां के पास स्थापित एक चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481