Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली :उत्तर पूर्वी जिला के सीलमपुर इलाके में शुक्रवार रात एक शख्स का शव फ्रिज में मिलने से सनसनी - The Indian Exposure

दिल्ली :उत्तर पूर्वी जिला के सीलमपुर इलाके में शुक्रवार रात एक शख्स का शव फ्रिज में मिलने से सनसनी

उत्तर पूर्वी जिला के सीलमपुर इलाके में शुक्रवार रात एक शख्स का शव फ्रिज में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक अपनी पत्नी और बच्चों से अलग अकेला रहता था। शुक्रवार रात एक परिचित के घर आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक की शिनाख्त गौतमपुरी निवासी जाकिर (50) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे जाकिर के एक परिचित ने पुलिस को घर में शव मिलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्रिज में रखे शव को कब्जे में कर लिया। 

मृतक के परिचित ने पुलिस को बताया कि वह सुबह से जाकिर को फोन कर रहा था, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। उसके बाद वह रात में उसके घर पर आया। घर का दरवाजा खुला था। कमरे में आते ही उसने फ्रिज के अंदर शव देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई। पुलिस ने कमरे से कुछ साक्ष्य जमा किए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक इस मकान में अकेला रह रहा था जबकि उसकी पत्नी व बच्चे उसके घर से कुछ दूरी पर एक अलग मकान में रहते हैं।

पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ कर अलग रहने के बारे में जानकारी हासिल की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली है और पुलिस टीम उसकी धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481