Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Afghanistan : अफगानिस्तान सीमा पर ईरानी सैनिकों की तालिबान से झड़प, एक सैनिक की मौत, - The Indian Exposure

Afghanistan : अफगानिस्तान सीमा पर ईरानी सैनिकों की तालिबान से झड़प, एक सैनिक की मौत,

afghan

अफगानिस्तान से लगती ईरान की सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों में भीषण गोलाबारी हुई है। अफगानिस्तान की तरफ से तालिबान के हुई झड़प में ईरानी सेना ने तोपों का इस्तेमाल भी किया। इस हमले में तालिबान का एक सैनिक मारा गया जबकि एक अन्य घायल हो गया है। इसके बाद यहां तनाव है।

तालिबान ने दावा किया, ईरान की सेना ने संघर्ष को पहले शुरू करते हुए अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत के कोंग जिले में गोलाबारी की। प्रांतीय तालिबान कमांडर मावलावी मोहम्मद इब्राहिम हेवाद ने एक तालिबानी सैनिक के मरने व एक के घायल होने की पुष्टि की है। 

उधर, ईरानी न्यूज एजेंसी इरना ने किसी भी ईरानी सैनिक के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। इरना और ईरान की अर्ध सरकारी न्यूज एजेंसी तासनिम ने कहा कि यह जंग तब शुरू हुई जब तालिबानी सैनिक ईरान के हिरमंड इलाके में घुस आए जो सिस्तान और बलोचिस्तान प्रांत के अंदर है।

तालिबान ने की झंडा लगाने की कोशिश
ईरान ने दावा किया कि तालिबान सैनिकों ने हिरमंड इलाके में अपना झंडा फहराने की कोशिश की। उसने कहा, हम तस्करों को घुसने से रोकने के लिए एक दीवार बना रहे थे लेकिन तालिबान ने गलती से इसे सीमा रेखा बनाने की दीवार समझ लिया जबकि ऐसा था नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481