Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
विदेश मंत्री एस जयशंकर : सऊदी अरब में भारतीयों से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर - The Indian Exposure

विदेश मंत्री एस जयशंकर : सऊदी अरब में भारतीयों से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर

Jai-Shankar Handshake

सऊदी अरब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत दुनिया भर से कम से कम सात मिलियन लोगों को वापस देश लाया गया था। उन्होंने कहा कि हमने इस मिशन के तहत दुनिया भर से 70 लाख भारतीयों के वापस वापस लाए और ऐसा किसी ने भी नहीं किया। यह दुनिया की सबसे बड़ी निकासी है, जो कोविड के दौरान की गई थी। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। जयशंकर शनिवार से सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

क्या है वंदे भारत मिशन

बता दें कि कोरोनो वायरस काल के दौरान यात्रा प्रतिबंधों के बीच विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन सबसे बड़ा निकासी अभ्यास है। इसे पहले खाड़ी युद्ध के दौरान इराक और कुवैत के बीच दुश्मनी को देखते हुए, 1990 के दशक में खाड़ी क्षेत्र से 1,77,000 लोगों को निकाला गया था, जिसके बाद से भारतीय नागरिकों को वापस लाने का इस मिशन को सबसे बड़ा अभ्यास माना जाता है।

सऊदी अरब-भारत के बीच अच्छे संबंध

मिशन के तहत उन भारतीय नागरिकों को वापसी के लिए प्राथमिकता दी गई थी, जिन्होंने रोजगार खो था। जिनके वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी और उन्हें कोविड परिस्थितियों में रिन्यू होने की उम्मीद नहीं थी और जिन्होंने उस समय परिवार के सदस्यों को खो दिया था। सरकार ने चरणबद्ध तरीके से विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा प्रदान की। जयशंकर ने भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ते संबंधों की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481