Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
लखीमपुर में दोनों बहनों का अंतिम संस्कार हुआ:गैंगरेप के बाद गला दबाकर मर्डर किया,  - The Indian Exposure

लखीमपुर में दोनों बहनों का अंतिम संस्कार हुआ:गैंगरेप के बाद गला दबाकर मर्डर किया, 

LAKHIMPUR

लखीमपुर में दोनों दलित बहनों का 24 घंटे बाद गुरुवार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले परिजन नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए थे, लेकिन प्रशासन के आश्वासन के बाद परिवार वाले मान गए।

इससे पहले परिवार की मौजूदगी में दोनों लड़कियों के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। यह करीब 3 घंटे चला। 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पहले गला दबाकर दोनों बहनों की हत्या की गई, फिर फंदे पर शव लटकाया।

सीएम योगी ने पीड़ित के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का ऐलान किया है। साथ ही एक पक्का आवास एवं कृषि भूमि का पट्टा दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर एक माह के भीतर दोषियों को उनके कृत्य की सजा दिलाई जाएगी।

बुधवार शाम को दोनों के शव मिले थे
दोनों बहनों के शव बुधवार शाम करीब 5 बजे एक पेड़ से लटके मिले थे। एक 7वीं और दूसरी 10वीं की छात्रा थी। उधर मां ने आरोप लगाया कि कुछ लड़के बाइक से बेटियों को अगवा कर ले गए, फिर रेप के बाद मर्डर कर दिया। उधर, पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का आज का बयान- लड़कियों-आरोपियों में पहले से पहचान थी
SP संजीव सुमन बोले, “परिवार से लिखित शिकायत ली गई है। परिवार ने छोटू के खिलाफ नामजद शिकायत की। ये पीड़ित के गांव के पड़ोस में रहने वाला है। 3 अज्ञात लोगों का नाम दिया। जांच के बाद 3 नाम सामने आए। ये तीन लोग जुनैद, सुहैल और हफीजुर्रहमान हैं।

इन लोगों के बीच दोस्ती थी। सुहैल, जुनैद और हफीजुर्रहमान को रात में गिरफ्तार किया गया था। जुनैद को पैर में गोली लगी है। छोटू ने 3 युवकों सुहैल, हफीजुर्रहमान और जुनैद से लड़कियों का परिचय कराया था।

एसपी ने बताया, ‘बुधवार दोपहर के वक्त तीनों बाइक से गांव आए थे। लड़कियों को बहलाकर ले गए। पहले खेत में ले गए। वहीं रेप किया। इस वक्त छोटू वहां मौजूद नहीं था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब लड़कियां शादी की बात पर अड़ गईं, तो उन्होंने गुस्से में लड़कियों की गला दबाकर हत्या कर दी। चुन्नी और दुपट्टे से हत्या की और शव पेड़ों पर लटका दिया। इन लोगों ने दो और लड़कों को फोन करके बुलाया। इनके नाम हैं करीमुद्दीन उर्फ DD, आरिफ। ये सभी लड़के लालपुर के रहने वाले हैं।’

मृतकों की मां ने कहा- पुलिस से शिकायत की तो पीटा गया
मां ने बताया था, ”बुधवार शाम 4 बजे का वक्त था। मेरी दोनों बेटियां घर के बाहर बैठी थीं। मैं भी बाहर ही नल पर बर्तन धो रही थी। अचानक बाइक पर दो युवक आए और मेरी दोनों बेटियों को बाइक पर जबरन बैठा लिया। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी बाइक सवार युवक ने मेरे पेट पर लात मार दी।

वह एक ही बाइक पर बेटियों को लेकर फरार हो गए। मैं चिल्लाई तो गांव के कई लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, मगर वे पकड़ में नहीं आए। काफी देर तक तलाश की। बाद में दोनों बेटियों के शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक गन्ने के खेत में पेड़ से लटके मिले। रेप करने के बाद मेरी बेटियों की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया।”

पिता का आरोप- गांव के ही लड़के ने अपहरण कर हत्या की
पिता ने बुधवार को कहा था, “मैं जब घर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। मैंने आसपास के लोगों से पूछा तो मुझे घटना के बारे में पता चला। मैं भी उधर की तरफ भागा, जिधर सब गए थे। वहां मेरी बेटी के शव पेड़ पर लटके हुए थे। गांव के ही एक लड़के ने अपहरण करके मेरी बेटियों की हत्या की है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481