Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Panchayat Chunav:हरिद्वार पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हरिद्वार के बहादराबाद और रुड़की के मंगलौर में बवाल  - The Indian Exposure

Panchayat Chunav:हरिद्वार पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हरिद्वार के बहादराबाद और रुड़की के मंगलौर में बवाल 

police

हरिद्वार पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हरिद्वार के बहादराबाद और रुड़की के मंगलौर में बवाल हो गया। जिला पंचायत सीट टिकौला पर दोबारा मतगणना को लेकर आसपा समर्थकों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हमले में एक चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर पथराव करने वालों को दूर तक खदेड़ा। वहीं, पुलिस ने मौके से 36 बाइक और कई लोगों को हिरासत में लिया है। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव की सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। 

जिला पंचायत सीट टिकौला पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार चुनाव लड़ रहे थे। उनके सामने बसपा नेता राजेंद्र चौधरी के भतीजे अंशुल चौधरी थे। परिणाम आने के बाद अंशुल चौधरी के 275 वोटों से जीतने की घोषणा की गई। इस पर सुरेंद्र कुमार का आरोप था कि पहले उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया था और रीकाउंटिंग की मांग नहीं सुनी गई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को दी। 

करीब चार बजे वह समर्थकों के साथ मतगणना स्थल गुड़ मंडी पर पहुंचे और अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इस पर वह गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद चंद्रशेखर और महक सिंह ने समर्थकों को संबोधित करते हुए मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत करने और कोर्ट की शरण लेकर न्याय दिलाने की बात कही फिर दोनों नेता चले गए लेकिन समर्थक काफी देर तक डटे रहे। 

इसी बीच पुलिसकर्मियों ने उनके नेताओं के चले जाने के बाद जगह खाली करने को कहा तो नोकझोंक शुरू हुई। तभी समर्थकों में से किसी ने पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी होने पर पुलिसकर्मी भागकर गेट के भीतर घुस गए फिर हेलमेट पहनकर बाहर आए और लाठीचार्ज करते हुए दूर तक खदेड़ा। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पुलिस ने मौके से 36 बाइकों को ट्रक में भर लिया। साथ ही छह लोगों को हिरासत में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481