Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP: मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार नहीं, चौथे दिन भी हालत गंभीर, हरियाणा सीएम पहुंचे हाल जानने - The Indian Exposure

UP: मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार नहीं, चौथे दिन भी हालत गंभीर, हरियाणा सीएम पहुंचे हाल जानने

यूपी के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। चौथे दिन भी उनकी हालत गंभीर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इसमें कहा गया है, “मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल हैं। उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रहीं हैं। आईसीयू में डॉक्टरों की टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही हैं। अस्पताल में 4 दिनों से पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, राम गोपाल भी मेदांता में हैं। मुलायम सिंह का हाल जानने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल मेंदाता पहंचे हैं। वहीं , समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मेदांता न आने की अपील की है।  पूर्व मुख्यमंत्री को रविवार को मेदांता में भर्ती कराया गया था। यहां पर इनका 22 अगस्त से इलाज चल रहा है

मंगलवार को अखिलेश यादव और डिंपल यादव पूरे दिन उनकी देखभाल में लगे रहे। इसके साथ ही वो पार्टी के बड़े नेताओं और खानदान के अन्य लोगों को नेता जी का हाल भी बताते रहे। यूपी के इटावा जिले में स्थित मुलायम के पैतृक गांव सैफई, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, लखनऊ से लेकर दिल्ली और गुरुग्राम तक सपा समर्थकों के फोन पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जानने के लिए आ रहे हैं। अब तक दर्जनों नेता उनका हाल जानने गुरुग्राम आ चुके हैं।

सोमवार को शिवपाल सिंह यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई नेता आए थे। धर्मेंद्र यादव ने समर्थकों से कहा कि नेता जी की हालत स्थिर बनी हुई है। इसलिए लोग अस्पताल न आएं। इससे अस्पताल में परेशानी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481