Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : योगी सरकार का द‍िवाली तोहफा, 27.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को पहली जुलाई से 38 प्रतिशत डीए-डीआर - The Indian Exposure

UP : योगी सरकार का द‍िवाली तोहफा, 27.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को पहली जुलाई से 38 प्रतिशत डीए-डीआर

राज्य सरकार ने दीपावली के मौके पर प्रदेश के 16 लाख राज्य कर्मचारियों को पहली जुलाई 2022 से चार प्रतिशत की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और 11.5 लाख सिविल/पारिवारिक पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) देने का निर्णय किया

14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को म‍िलेगा बोनस

कर्मचारियों को अभी तक 34 प्रतिशत की दर से डीए मिल रहा है जो बढ़कर 38 फीसद हो जाएगा। राज्य सरकार ने इसके साथ ही 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को 6908 रुपये बोनस देने का निर्णय भी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़ी दर से डीए व डीआर देने के साथ अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।.

इन्हें मिलेगा बढ़े डीए का लाभ

बढ़े डीए का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों को मिलेगा जिनकी कुल संख्या लगभग 16 लाख है।

अक्टूबर के वेतन संग बढ़े डीए का नकद भुगतान

राज्य कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ 38 प्रतिशत की दर से डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। पहली जुलाई से 30 सितंबर तक के बढ़े डीए की धनराशि कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते (जीपीएफ) में जमा होगी।

14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस मिलेगा

बोनस की पात्रता के दायरे में प्रदेश के 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारी आते हैं। अराजपत्रित कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मासिक परिलब्धियों की उच्चतम सीमा 7000 रुपये के आधार पर 30 दिन की परिलब्धियों का आकलन करते हुए बोनस दिया जाएगा। प्रत्येक कर्मचारी को 6908 रुपये बोनस दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481