
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि छठ के दौरान यमुना प्रदूषित न हो। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि “यमुना के घाटों पर छठ पूजा पहले की तरह मनाई जाएगी। सभी अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि यमुना प्रदूषित न हो इसके लिए सभी इंतजाम किए जाएं।”
छठ का त्यौहार 30 और 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसमें महिलाएं उपवास रहती है और पानी में उतकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। यह त्यौहार दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचलियों के बीच बेहद लोकप्रिय है ।
छठ पूजा 30 अक्टूबर को है, इस दिन सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए स्टील के कलश का इस्तेमाल न करें। तांबे के लोटे से अर्घ्य देना शुभ होता है। इससे साधक पर सूर्यदेव की विशेष कृपा बरसती है।