Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
CM आवास के सामने से आज उठेगा किसानों का धरना:सरकार धरने पर जान गंवाने वाले दो किसानों के परिजनों को देगी 10-10 लाख के चेक - The Indian Exposure

CM आवास के सामने से आज उठेगा किसानों का धरना:सरकार धरने पर जान गंवाने वाले दो किसानों के परिजनों को देगी 10-10 लाख के चेक

पंजाब CM भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास के सामने करीब 20 दिन से भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा लगाया पक्का मोर्चा पंजाब सरकार के मांगे मान लिए जाने पर आज दोपहर तक उठा लिया जाएगा। फिलहाल किसान उन दो किसानों के परिजनों को पंजाब सरकार द्वारा 10-10 लाख रुपए के चेक दिए जाने के इंतजार में हैं, जिन्होंने धरना प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गंवाई। पंजाब सरकार द्वारा धरनास्थल पर ही किसानों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजे के चेक दिए जाएंगे। इसके बाद किसान विजयी रैली निकालते हुए धरना खत्म करते हुए अपने अपने घरों को लौटेंगे।

पंजाब सरकार ने लिखित में मानी मांगे
पंजाब की AAP सरकार ने भाकियू उगराहां के नेतृत्व में करीब 20 दिन से संगरूर-पटियाला मुख्य मार्ग पर लगा किसानों का पक्का मोर्चा उठाने के लिए लिखित में उनकी मांगे मान ली हैं। पंजाब सरकार ने मौखिक रूप से पहले भी किसानों की मांगे मानी थी। लेकिन उन्हें लागू नहीं किए जाने से नाराज किसानों ने अनिश्चतकाल के लिए पक्का मोर्चा लगाकर सरकार से लिखित में मांगे माने जाने की शर्त रखी थी।

कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा मांगे मंजूर
पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने 28 अक्टूबर 2022 को पटियाला के सर्किट हाउस में भाकियू उगराहां के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां समेत पांच किसान नेताओं से मीटिंग की थी। इस मीटिंग में किसानों की सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। मीटिंग के बाद कृषि मंत्री और किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने संयुक्त रूप से किसानों को बताया कि पंजाब सरकार ने लिखित में सभी मांगें मान ली हैं और 29 अक्टूबर को धरना उठा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481