Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP:भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हुए CM,शहर के 5 स्कूलों सहित प्रदेश के 69 सीएम राइज स्कूलों के नए भवनों का भूमिपजन - The Indian Exposure

MP:भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हुए CM,शहर के 5 स्कूलों सहित प्रदेश के 69 सीएम राइज स्कूलों के नए भवनों का भूमिपजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से इंदौर के लिए हेलीकाप्टर द्वारा रवाना हो गए हैं। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के हेलिपैड पर उनका 9.50 बजे आगमन होगा। सीएम डेली कॉलेज में यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होने के बाद सुबह 10.30 बजे सीएम राइज योजना के तहत चयनित इंदौर के 5 स्कूलों सहित प्रदेश के कुल 69 सीएम राइज स्कूलों के नए भवनों का भूमिपूजन करेंगे।

भूमिपूजन का यह कार्यक्रम पोलो ग्राउंड स्थित शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1 के परिसर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में दिखाया जाएगा।

इसके पूर्व शुक्रवार को प्रमुख सचिव (स्कूल शिक्षा) रश्मि अरुण शमी, कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इंदौर में सीएम राइज योजना के तहत 7 विधानसभा क्षेत्रों में 11 सीएम राइज स्कूलों के भवन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा दो विधानसभा क्षेत्रों में 2 सीएम राइज स्कूलों की स्थापना की प्रक्रिया जारी है। अभी 5 सीएम राइज स्कूलों के नवीन भवनों का भूमि पूजन हो रहा है। सीएम राइज योजना के अंतर्गत चयनित स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह सुविधाएं विकसित की जाएगी। इनमें प्रशिक्षित मानव संसाधन भी उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक स्कूलों के निर्माण में 30 से 40 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

डेली कॉलेज में यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

इसके पूर्व मुख्यमंत्री डेली कॉलेज में आयोजित यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। यहां यंग थिंकर्स फोरम द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों एवं प्रदेश के विश्वविद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में 29 व 30 अक्टूबर को कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चिंतक, विचारक और प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे.नंद कुमार सहित कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक इस दौरान उपस्थित रहेंगे। देशभर से 500 चयनित युवा इस कॉन्क्लेव में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481