महाराष्ट्र के सोलापुर में कार ने श्रद्धालुओं को कुचला:7 की मौत, कई घायल,पीड़ित परिवारों को सीएम ने 5-5 लाख देने का ऐलान किया

महाराष्ट्र के सोलापुर में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धालुओं का जत्था कार्तिकी एकादशी के लिए जठरवाड़ी से मंदिर नगर पंढरपुर जा रहा था। तभी एक कार ने जत्थे में शामिल कई लोगों को कुचल दिया।

जत्थे में शामिल थे 32 श्रद्धालु
पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार शाम करीब 6.45 बजे मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर संगोला शहर के पास हुआ। 32 श्रद्धालुओं का जत्था तीन दिन पहले कोल्हापुर से चला था। संगोला के पास एक तेज रफ्तार SUV ने पीछे से श्रद्धालुओं को कुचल दिया। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया था।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस मौके पर मौजूद है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464