Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की लौटे देश, रूस ने यूक्रेन पर हमले किए तेज - The Indian Exposure

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की लौटे देश, रूस ने यूक्रेन पर हमले किए तेज

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की शुक्रवार को अमेरिका और पोलैंड का दौरा कर वापस कीव लौट आए। उन्होंने कहा, उनकी सेना युद्ध में जीतने तक लड़ाई जारी रखेगी। इस बीच रूस ने कहा है कि यूक्रेन में अपने उद्देश्य प्राप्त होने पर ही वह कार्रवाई रोकेगा। एक अन्य मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका के पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम से यूक्रेन में कुछ नहीं होगा, रूसी सेना उसे भी नष्ट कर देगी।

यूक्रेन को अमेरिका से सैन्य मदद

जेलेंस्की की वापसी से पहले बीती रात और शुक्रवार सुबह रूसी सेना ने यूक्रेन में बड़े हमले किए। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए अपने संदेश में बताया कि वह अमेरिका से 1.85 अरब डालर की नई सैन्य सहायता प्राप्त करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि हम अपनी हर चीज रूस से वापस लेंगे। जेलेंस्की ने 2023 में यूक्रेन के लिए नीदरलैंड्स सरकार द्वारा निर्धारित की गई 2.65 अरब डालर की सहायता के लिए आभार जताया। यूक्रेन इस धनराशि से हथियार खरीद सकेगा और युद्ध में नष्ट हुए आधारभूत ढांचे को दोबारा बना सकेगा।

रूस ने यूक्रेन पर हमले किए तेज

जेलेंस्की की वापसी के दिन ही रूसी सेना ने पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन पर जोरदार हमले किए। हवाई हमलों के अतिरिक्त दोनों क्षेत्रों पर गोलाबारी, राकेट और मोर्टार फायर किए गए। इन हमलों में छह लोग मारे गए हैं और 18 घायल हुए हैं। यूक्रेनी सेना ने कहा है कि रूसी सेना ने बीती रात विभिन्न इलाकों में 70 बार से ज्यादा गोलाबारी की। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि यूक्रेन में कार्रवाई तभी खत्म होगी जब वहां पर रूस अपने उद्देश्य पूरे कर लेगा। उसके बाद वार्ता करके युद्ध खत्म किया जा सकता है। रूसी कार्रवाई का एक उद्देश्य यूक्रेन को शस्त्रहीन बनाना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481