Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP : पांचवे दिन छाया घना कोहरा , जनवरी के पहले हफ्ते का यह नया रिकॉर्ड - The Indian Exposure

MP : पांचवे दिन छाया घना कोहरा , जनवरी के पहले हफ्ते का यह नया रिकॉर्ड

शहर में गुरुवार को यदि दिन का तापमान 0.1 डिग्री और कम होता तो लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे हो जाता। हालांकि इसके बावजूद दिन और रात में कड़ाके की ठंड बरकरार है। गुरुवार सुबह शहर में लगातार पांचवें दिन कोहरा छाया।

यह जनवरी के पहले हफ्ते में पांच दिन कोहरे का नया रिकॉर्ड है। दिन का तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। यदि यह सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता तो कोल्ड डे हो जाता। दिनभर ठंडी हवा चली। रात का तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

शुक्रवार को दिन के तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। इस कारण कोल्ड डे से राहत मिल सकती है।

सुबह 4 घंटे विजिबिलिटी 100 मीटर रही

कोहरे के दौरान सुबह 5:30 से सुबह 9:30 बजे तक यानी 4 घंटे विजिबिलिटी 100 मीटर रही। रात में भी ठंडी हवा चलने से कड़ाके की ठंड पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481