Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : हाथ सेंकने के विवाद में 15 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या - The Indian Exposure

Delhi : हाथ सेंकने के विवाद में 15 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या

पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में बृहस्पतिवार देर रात अलाव में हाथ सेंकने को लेकर हुए विवाद में 15 साल के एक नाबालिग की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद शाहिद (15) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर रात ही दो नाबालिग समेत तीन को पकड़ लिया।

पकड़े गए बालिग आरोपी की पहचान सुमित उर्फ पाटल (20) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही हैं।

पुलिस के मुताबिक शाहिद अपने परिवार के साथ रघुबीर नगर, ख्याला में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व बहन हैं। शाहिद के पिता ऑटो चालक हैं जबकि वह खुद दसवीं कक्षा का छात्र था। किसी शरारत की वजह से उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। आरोप है कि घर के पास ही एचएमपी पार्क में तीनों आरोपी आग जलाकर हाथ सेक रहे थे।

इस बीच शाहिद वहां पहुंचा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शाहिद इन लड़कों को पहले से जानता था। वहां पहुंचते ही वह सुमित से हाथ सेंकने के लिए जगह देने के लिए कहने लगा। मना करने पर शाहिद उनसे झगड़ा करने लगा। नौबत मारपीट की आ गई।

घर से बुलाकर ली जान
कहासुनी के बाद शाहिद अपने घर चला गया। लेकिन सुमित ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। वह दोनों नाबालिग लड़कों के साथ अपने घर गया। वहां से उसने चाकू निकाला और शाहिद के घर के बाहर पहुंच गया। बाद में घर से बाहर बुलाकर शाहिद पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया गया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन शाहिद को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बाद में ख्याला इलाके से ही आरोपियों को पकड़ लिया गया। सुमित को गिरफ्तार किया गया है जबकि 16 साल के दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481