Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
West Bengal: कोलकाता पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - The Indian Exposure

West Bengal: कोलकाता पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे। यहां जेपी नड्डा का नदिया जिले में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है और भाजपा अध्यक्ष नड्डा सबसे पहले सुबह मायानपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे। भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल बढ़ने के बाद उनका यह पहला दौरा है। जहां कुछ ही समय में पंचायत चुनाव होने हैं। 

जनसभा को संबोधित करेंगे
इसके बाद वे दोपहर करीब 12.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे में वे भाजपा के कई संगठनों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मालूम हो कि बंगाल में आगामी महीनों में ग्राम पंचायत के चुनाव होने हैं। इसके अलावा अगले साल लोकसभा चुनाव भी हैं। इसी को देखते हुए नड्डा का बंगाल दौरा तय हुआ है। 

अमित शाह ने की घोषणा
जेपी नड्डा का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है, मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सूचित किया। राष्ट्रीय राजधानी में यहां भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार, नड्डा के विस्तार का प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रखा गया था और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से इस पर सहमति व्यक्त की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481