Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand Weather : मौसम शुष्क, कड़ाके की ठंड से राहत - The Indian Exposure

Uttarakhand Weather : मौसम शुष्क, कड़ाके की ठंड से राहत

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। हालांकि, पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। इसके साथ ही सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

28 जनवरी को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज 28 जनवरी को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि, रविवार से मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा व बर्फबारी और मैदानों में गरज के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही

उत्तराखंड में बीते चार-पांच दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। पहाड़ों में पाला गिरने से सड़कों पर सफर खतरनाक हो रहा है।

रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में गरज के साथ ओलावृष्टि व तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481