Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : पहाड़ पर बर्फबारी से लौटी ठिठुरन, 29 जनवरी को दिल्ली-चंडीगढ़ व हरियाणा में बारिश के आसार - The Indian Exposure

Delhi : पहाड़ पर बर्फबारी से लौटी ठिठुरन, 29 जनवरी को दिल्ली-चंडीगढ़ व हरियाणा में बारिश के आसार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से ठंड ने वापसी की है। शुक्रवार को दिनभर चली ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

दो दिन पहले तक दस डिग्री से ऊपर चल रहा न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी सामान्य से एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब 28 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने से 29 जनवरी को दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में बारिश की संभावना है।

दिल्ली के रिज में शुक्रवार को पारा 4.1 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि मुंगेशपुर व लोदी रोड में 4.6 व जाफरपुर में पारा 4.3 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, दिल्ली के मुकाबले में एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत रही। 

गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7.1, फरीदाबाद में 9.1, गाजियाबाद में 8.3 व नोएडा में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

मौसम विभाग की माने तो शनिवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हवा के कारण सुबह-शाम ठंड परेशान करेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481