Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nainital : ऊर्जा प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान - The Indian Exposure

Nainital : ऊर्जा प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान

ऊर्जा प्रदेश और प्रदेशवासी रोजाना ऊर्जा निगम की ओर से की जा रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। पिछले 10 दिनों से कोई ऐसा दिन नहीं है जब किसी न किसी इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हुई हो। बिजली आपूर्ति बाधित होने का सिलसिला जारी है।


रविवार को 33 केवी सबस्टेशन टीपीनगर की सीटी में खराबी आने से उपखंड से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के नलकूपों का संचालन भी बंद रहा। जिस वजह से बिजली के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली सप्लाई गुल होने से टीपीनगर सबस्टेशन से जुड़े देवलचौड़, रामपुर रोड, एसटीएच, आईटीआई रोड, डहरिया, तीन नंबर फार्म, ग्रीन सिटी, नीलियम कॉलोनी, मानपुर पश्चिम, देवलचौड़ बंदोबस्ती, देवलचौड़ खाम, मानपुर पूरब, मानपुर उत्तर, पंचायत घर, बेड़ापोखरा, प्रीतमपुरी समेत बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।


33 केवी कमलुवागांजा से जुड़े इलाकों बिठौरिया में लाइन बदलने और ऊंचापुल फीडर की लाइन को डबल सर्किट में बदलने के लिए शटडाउन लिया गया। जिस वजह से सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इन इलाकों में बने नलकूप भी नहीं चल पाए। सुबह नलकूपों का संचालन ठप रहने से लोगों को पेयजल किल्लत से भी जूझना पड़ा। इसके अलावा दिनभर में कई बार लोकल फाल्ट की वजह से बिजली की आंखमिचौली जारी रही। टीपीनगर सबस्टेशन के अवर अभियंता धीरज पंत ने बताया कि सीटी में आई खराबी के कारण शटडाउन लिया गया था। बाद में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। इधरए सुभाषनगर सबस्टेशन से जुड़े नवाबी रोड इलाके में बिजली लाइनों की मरम्मत की वजह से करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुभाषनगर सबस्टेशन के उपखंड अधिकारी नीरज चंद्र पांडेय ने बताया कि बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए शटडाउन लिया गया था। लाइनों की मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481