Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia Ukraine War: वलोडिमिर जेलेंस्की पहुंचे फ्रांस, इमैनुएल मैक्रों बोले- यूक्रेन हम पर कर सकता है भरोसा - The Indian Exposure

Russia Ukraine War: वलोडिमिर जेलेंस्की पहुंचे फ्रांस, इमैनुएल मैक्रों बोले- यूक्रेन हम पर कर सकता है भरोसा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बुधवार को फ्रांस पहुंचे। फ्रांस आने से पहले जेलेंस्की ने ब्रिटेन का दैरा किया था। यूके सरकार के एक विमान में सवार होकर जेलेंस्की फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे। फ्रांस पहुंचने के बाद उन्होंने बुधवार को फ्रांस और जर्मनी से लड़ाकू विमानों और भारी हथियारों को जितनी जल्दी हो सके वितरित करने का आग्रह किया। 

फ्रांस पहुंचने के बाद जेलेंस्की ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इमैनुएल मैक्रों ने ट्विटर के जरिए मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा, ‘यूक्रेन फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।’ इसके अलावा, जेलेंस्की ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से भी मुलाकात की।

हमें जल्द से जल्द मिले हथियार: जेलेंस्की 

उन्होंने फ्रांस और जर्मनी के नेताओं के साथ पेरिस में कहा, ‘जितनी जल्दी यूक्रेन को लंबी दूरी के भारी हथियार मिलेंगे, उतनी ही जल्दी हमारे पायलटों को विमान मिलेंगे। रूस के सेना से लड़ने के लिए और यूरोप में शांति बहाल करने के लिए हथियार की हमें जल्द से जल्द जरूरत है।’ बता दें कि फ्रांस आने से पहले जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से की मुलाकात थी।

सहयोगी देशों ने यूक्रेन को हथियार देने का किया है वादा 

बताते चलें कि यूक्रेन के सहयोगी देशों ने कीव को सैकड़ों टैंक और बख्तरबंद वाहनों के साथ उन्नत सैन्य हथियार मुहैया कराने का वादा किया है ताकि रूस के खिलाफ मजबूत सैन्य पकड़ हासिल किया जा सके। सरकार ने बताया कि ब्रिटेन ने बीते 6 महीनों में युद्ध के लिए 10,000 यूक्रेनी सैनिकों को ट्रेनिंग दी है और इस साल और 20,000 सैनिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481