Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Turkiye Earthquake: भूकंप से जान गंवाने वालों की संख्या 21,000 से अधिक - The Indian Exposure

Turkiye Earthquake: भूकंप से जान गंवाने वालों की संख्या 21,000 से अधिक

तुर्किये और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अबतक 21,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। तकरीबन, 17 हजार से ज्यादा लोग तुर्किये में मारे जा चुके हैं। वहीं,सीरिया में 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस आपदा में 70,347 लोग घायल हो चुके हैं। 

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेडरोस अदनोम गेब्रेहेसुस सीरिया के लिए रवाना हुए। टेडरोस अदनोम गेब्रेहेसुस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं सीरिया जा रहा हूं, जहां डब्लूएचओ द्वारा जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराया जा रहा है।’

72 घंटे बाद मलबे से जीवित निकाली महिला

अंटाक्या के पूर्व में स्थित दियारबाकिर में बचाव दल ने एक घायल महिला को सुबह एक ढही हुई इमारत से करीब 72 घंटे बाद जीवित निकाल लिया। महिला के साथ के तीन लोग हालांकि मलबे में मृत पाए गए। अंटाक्या में ही एक महिला सेरप अर्सलान उस इमारत के मलबे को नम आखों से देख रही थी, जिसके तले उसकी मां और भाई दबे हुए हैं। यहां भारी मात्रा में मौजूद मलबे को हटाने का काम अब जाकर शुरू हुआ है। उधर, विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिमी सीरिया में बृहस्पतिवार की सुबह संयुक्त राष्ट्र का एक सहायता ट्रक पहुंचा।

भूकंप के नाम पर वसूले गए टैक्स की जनता मांग रही हिसाब

राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन को सरकार के बचाव व राहत के धीमे प्रयासों को लेकर आलोचना झेलनी पड़ रही है। आक्रोशित लोग सरकार से पूछ रहे हैं कि पिछले करीब ढाई दशक से भूकंप के नाम पर जो टैक्स वसूला गया, वह रकम कहां है? हिसाब दो। विनाश की इस घड़ी में उस रकम का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा। बता दें कि भूकंप व अन्य प्राकृतिक आपदा से निपटने के नाम पर तुर्किये में सरकार ‘स्पेशल कम्युनिकेशन टैक्स’ वसूलती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481