Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म के पास पीएनजी के केंद्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में में लगी भीषण आग - The Indian Exposure

हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म के पास पीएनजी के केंद्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में में लगी भीषण आग

हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म के पास पीएनजी के केंद्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। धमाकों की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रायवाला थाना पुलिस को रात करीब 11 बजे नेपाली फार्म के पास स्थित पीएनजी के केंद्रीय भंडारण गृह में भीषण आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस की सूचना पर ऋषिकेश से दमकल वाहन नेपाली फार्म पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम के अंदर गेल कंपनी के प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान रखा हुआ है। बताया भंडार गृह में खड़ी एक जेसीबी भी जल गई है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र खाती ने बताया कि देहरादून से दो वाटर टेंडर(पानी की गाड़ियां) और एक फोम टेंडर(ज्वलनशील गैस और तेल बुझाने के लिए ) भेजे गए हैं। आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है। मौके पर दो गाड़ियां हरिद्वार, दो ऋषिकेश और एक रानीपोखरी से भेजी गई है। खाती ने बताया है कि वहां पर एक पाइप में आग लगी इसके बाद आग फैल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481