Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ऊधम सिंह नगर: किराये के मकान में लटका मिला सिडकुल कर्मी का शव - The Indian Exposure

ऊधम सिंह नगर: किराये के मकान में लटका मिला सिडकुल कर्मी का शव

पिथौरागढ़ निवासी सिडकुल कर्मचारी का शव शनिवार सुबह कमरे में लटका मिला। वह जगतपुरा में किराये के कमरे में रह रहे थे। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।


थाना बेड़ीनाग, जिला पिथौरागढ़ के गांव सांगड़ निवासी गोविंद सिंह (55) सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। वह जगतपुरा में अपने बेटे के साथ किराये के कमरे में रहते थे। कई साल पहले हृदय गति रुकने से उनकी पत्नी पुष्पा और पिछले वर्ष टाइफाइड से उनकी बेटी सुनीता की भी मौत हो गई थी। वह अपने बेटे प्रदीप के साथ रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पिता-पुत्र सो गए थे। प्रदीप शनिवार सुबह पिता के कमरे में गया तो शव फंदे से लटका देखा।


शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। लोग गोविंद को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिडकुल पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस काे घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481