Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Fraud : जचानों के चैकअप के बहाने की ठगी, बीएसएफ अफसर बन कॉल किया डॉक्टर के खाते से निकाले 88 हजार - The Indian Exposure

Fraud : जचानों के चैकअप के बहाने की ठगी, बीएसएफ अफसर बन कॉल किया डॉक्टर के खाते से निकाले 88 हजार

बीएसएफ अधिकारी बनकर जालसाज ने डॉक्टर को काॅल किया और उनके खाते से 88000 रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। जालसाज ने बीएसएफ के 25 जवानों का मेडिकल चेकअप कराने का हवाला देते हुए काॅल किया था। इसके बाद उसने डॉक्टर से गूगल पे एप खुलवाया और दूसरे मोबाइल से वीडियो काॅल कराने के बाद गूगल पे में 88000 रुपए लिखवाकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।

सायबर क्राइम पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर असल कायमी के लिए डायरी जहांगीराबाद थाने भेजी थी। जहांगीराबाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक बरखेड़ी निवासी डाॅ. नाजिश आजम ने के पास 12 दिसंबर 2022 को अनजान व्यक्ति ने काॅल करके बताया था कि मैं बीएसएफ का अधिकारी सतीश कुमार बोल रहा हूं। कथित अधिकारी का कहना था कि उसे बीएसएफ के 25 जवानों को मेडिकल चेकअप करना है, कितना खर्चा आएगा। डाॅ. आजम ने बताया कि प्रति जवान 500 रुपए के हिसाब से 12500 रुपए होंगे। जालसाज का कहना था कि मैं आपको एडवांस पेमेंट करना चाहता हूं। इस पर डाॅ. आजम ने उसे अपना गूगल पे नंबर दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481