Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
राष्ट्रपति मुर्मु की अरुणाचल प्रदेश यात्रा का आज दूसरा दिन :राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी - The Indian Exposure

राष्ट्रपति मुर्मु की अरुणाचल प्रदेश यात्रा का आज दूसरा दिन :राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अरूणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। विधानसभा के सचिव के हाबुंग ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि राज्यपाल द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने वाली हैं।

सोमवार को राष्ट्रपति ने प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया
राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को अरूणाचल प्रदेश के 37वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज ही के दिन 1987 में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को केंद्र शासित प्रदेश की जगह राज्य का दर्जा मिला था।

भारत में सूर्य देवता की पहली किरणें अरुणाचल प्रदेश को आलोकित करती हैं। यह राज्य अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित है। यहां की विभिन्न जनजातियां, उनकी सांस्कृतिक विरासत, उनकी विविधता में एकता, सभी देशवासियों को प्रेरणा देती हैं। वे मिजोरम में गर्मजोशी भरे स्वागत से बहुत प्रभावित हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481