Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Brazil Flood: ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 36 हुई - The Indian Exposure

Brazil Flood: ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 36 हुई

ब्राजील में लगातार हो रही बारिश ने कहर ढाने का काम किया है। ब्राजील के एक समाचार पत्र फोल्हा डी एस पाउलो के अनुसार शहर साओ पाउलो के अटलांटिक तट पर भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

साओ सेबस्टियाओ में आपदा घोषित

मौत के मामले जारी होने के बाद, साओ सेबस्टियाओ ने रविवार को सार्वजनिक आपदा की स्थिति घोषित कर दी है। बता दें कि इस शहर में रविवार रात 200 से अधिक लोग विस्थापित हो गए और 300 लोग बेघर हो गए। सड़कें भी जाम हो रखी हैं।

सड़क संपर्क कटा

साओ सेबस्टियाओ सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां आस-पड़ोस के राज्यों से सड़क संपर्क कट गया है। सिटी हॉल का अनुमान है कि अभी कई और लोगों के मौत की जानकारी सामने आ सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह देश के इतिहास में कम समय में दर्ज किया गया सबसे तीव्र तूफान था और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से जुड़ा नहीं था।

कुछ जगहों पर 600 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश

राज्य सरकार के मुताबिक, 24 घंटे से भी कम समय में कुछ जगहों पर 600 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। यह अवधि में प्रति वर्ग मीटर 600 लीटर पानी के बराबर है। मोगी-बर्टिओगा हाईवे, जो बैक्सडा सैंटिस्टा क्षेत्र में स्थित है, उसे हालात को देखते हुए बंद कर दिया गया है और रियो-सैंटोस हाईवे पर नाकाबंदी कर दी गई है। देश में जलापूर्ति भी बाधित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481