Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Saptarishi: सप्तऋषि बिंदुओं पर मंत्रालयों के साथ सम्मेलन शृंखला आज से, पीएम मोदी 12 वेबिनार को करेंगे संबोधित - The Indian Exposure

Saptarishi: सप्तऋषि बिंदुओं पर मंत्रालयों के साथ सम्मेलन शृंखला आज से, पीएम मोदी 12 वेबिनार को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से ग्रीन ग्रोथ यानी हरित विकास पर चर्चा के साथ सप्तऋषि बिंदुओं पर मंत्रालयों के साथ सम्मेलनों की शुरुआत करेंगे। इस बार वित्त मंत्री ने देश के विकास के लिए सप्तऋषि की तर्ज पर विकास के सात बिंदुओं पर आधारित केंद्रीय बजट पेश किया है।

प्रधानमंत्री मंत्रालयों के साथ बिंदुवार बजट प्रावधानों पर चर्चा करेंगे और क्रियान्वयन मॉडल तैयार करने पर भी बातचीत करेंगे। इसके तहत 23 फरवरी से 11 मार्च तक 12 वेबिनार होंगे। इनमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से किसान, उद्योग, युवाओं, लघु और सूक्ष्म उद्योगों, पर्यावरणविदों, मंत्रालयों के अधिकारियों, विशेषज्ञों और नीति निर्धारकों के साथ चिंतन किया जाएगा। ग्रीन ग्रोथ से आशय अक्षय ऊर्जा, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के लिए किए गए प्रावधानों से है।

बजट घोषणाओं को छह भागों में विभाजित कर सम्मेलन होगा। इसमें कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्रालय के राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे, कैलाश चौधरी, डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, डॉ. संजीव बालियान, डॉ. एल मुरगन और सहकारिता मंत्रालय के मंत्री अपने-अपने क्षेत्र के बजट प्रावधानों और केंद्रीय बजट में कृषि और किसान कल्याण के लिए आधारभूत ढांचे को बढ़ावा देने के लिए मंथन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481