रसोई गैस 50 रुपए महंगी:एक सिलेंडर 1200.50 का, कॉमर्शियल 350 रु. महंगा

महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों को एक और झटका लगा है। होली से पहले तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। बुधवार से घरेलू रसोई गैस की कीमत 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ गई है। कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 350 रु. बढ़ी है। बुधवार से घरेलू रसोई गैस की कीमत पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद हुई मूल्यवृद्धि का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया है। आठ महीने बाद हुई वृद्धि के बाद भागलपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1150.50 रुपए से बढ़कर 1200.50 रुपए हो गई है। वहीं, दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,053 रु. से बढ़कर 1,103 रु. हो गई।

भागलपुर में 19 किलोग्राम वाला कामर्शियल सिलेंडर अब 2373.50 रुपए का मिलेगा। पहले यह 2023.50 रुपए में मिलता था। गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर महिलाओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे किचन का बजट बिगड़ जाएगा। दिल्ली में अब यह 2119.50 रु. का मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वाले 9.58 करोड़ गरीबों को सरकार 200 रु. प्रति सिलेंडर सब्सिडी देती है। उनके लिए घरेलू गैस की कीमत 903 रु. प्रति सिलेंडर होगी। दूसरी ओर, पेट्रोलियम कंपनियों ने विमान ईंधन की कीमतें 4 फीसदी कम की हैं। अब यह 4,606.50 रु. प्रति किलोलीटर घटकर 1,07,750.27 रु. प्रति किलोलीटर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471