Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सहारनपुर में पेपर मिल के लकड़ी गोदाम में भीषण आग वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग - The Indian Exposure

सहारनपुर में पेपर मिल के लकड़ी गोदाम में भीषण आग वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग

सहारनपुर की स्टार पेपर मिल के कृषि वानिकी में भीषण आग लग गई है। आग लगने से लाखों रुपए की लकड़ियां जलकर राख हो गई हैं। सहारनपुर, देवबंद और मुजफ्फरनगर से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया है लेकिन अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

पेपर मिल की नादिकी कॉलोनी में मील का लकड़ी का गोदाम है। जिसमें लाखों रुपए की लकड़ी रखी हुई थी। लोगों का कहना है कि यहां पर वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। सूखी लकड़ी होने के कारण वेल्डिंग की चिंगारी और से लकड़ियों ने आग पकड़ ली और लकड़ियों के ढेर की आग ने विकराल रूप ले लिया है।

आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गई। लेकिन सहारनपुर से पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों से आग काबू नहीं हो पा रही है। ऐसे में देवबंद और मुजफ्फरनगर से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया है।

मुजफ्फरनगर से दमकल विभाग की गाड़ी थोड़ी देर में पहुंचने वाली है। लोगों का कहना है आग बुझाने के लिए आसपास के लोग भी बाल्टियों से पानी डाल रहे हैं लेकिन जितनी आग पानी डाल रहे हैं उतनी ही आग धधक रही है।बाल्टियों से पानी डाल रहे हैं लेकिन जितनी आग पानी डाल रहे हैं उतनी ही आग धधक रही है।

अब से 6 माह पहले पेपर मिल में भीषण आग लग गई थी। जिसमें पेपर मिल का तैयार करोड़ों का माल जलकर राख हो गया था। आग लगने से पेपर मिल के एक कर्मचारी की भी मौत हो गई थी। हैरानी की बात यह है लगातार पेपर मिल में आग की घटनाएं हो रही हैं लेकिन आग पर काबू पाने का कोई भी इंतजाम नहीं दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481