Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पाकिस्तान में हिंदू छात्रों को होली खेलने से रोका, 15 घायल - The Indian Exposure

पाकिस्तान में हिंदू छात्रों को होली खेलने से रोका, 15 घायल

पाकिस्तान में लाहौर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के परिसर में अल्पसंख्यक हिंदुओं को होली खेलने से बलपूर्वक रोका गया और उनसे जमकर मारपीट की गई। इस्लामिक छात्र संगठन ने हिंदू छात्रों पर हमला करके उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया है। पंजाब यूनिवर्सिटी के ला कालेज में सोमवार को करीब 30 हिंदू छात्र होली खेलने के लिए एकत्र हुए थे।

हिंदू छात्रों पर हमला

विश्वविद्यालय के एक छात्र और प्रत्यक्षदर्शी काशिफ ब्रोही ने बताया कि ला कालेज के लान में जब होली खेलने के लिए छात्र इकट्ठा हुए तो इस्लामी जमीयत तुल्बा (आइजेटी) के छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। होली खेलने से रोकने के लिए मुस्लिम छात्रों ने हिंदू छात्रों को जमकर पीटा और उन्हें सुरक्षा गार्डों के हाथों गेट के बाहर फिंकवा दिया गया। ब्रोही ने दावा किया कि हिंदू छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से होली खेलने की अनुमति भी ली हुई थी।

पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर

हमले में बुरी तरह घायल हुए हिंदू छात्र खेत कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें तब पीटकर खदेड़ दिया, जब वह आइजेटी सदस्यों के हमले की शिकायत करने के लिए वाइस चांसलर के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आइजेटी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से भी मिन्नतें कीं लेकिन उन्होंने कोई एफआइआर दर्ज नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481