Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kedarnath Heli Service :केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग करेगा IRCTC - The Indian Exposure

Kedarnath Heli Service :केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग करेगा IRCTC

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग में पारदर्शिता और कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को दिया गया।

रेलवे की तर्ज पर अब आईआरसीटीसी से केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और आईआरसीटीसी के बीच पहली बार टिकट बुकिंग के लिए एमओयू हुआ है।

आईआरसीटीसी की ओर से यूकाडा के अधिकारियों को टिकट बुकिंग के लिए तैयार किए गए सिस्टम का प्रस्तुतिकरण दिया गया। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने अवगत कराया कि 31 मार्च तक ऑनलाइन बुकिंग के लिए तैयार किए गए प्लेटफार्म का ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा। यूकाडा ने अप्रैल के पहले सप्ताह से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू करने की बात कही है।

गुप्तकाशी से हेली सेवा संचालन के लिए आज खुलेंगे टेंडर

चारधाम यात्रा में रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा संचालन के लिए टेंडर आज खुलेंगे। गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया है। बता दें कि सिरसी और फाटा से हेली सेवा के लिए चार कंपनियों को कार्य आवंटन हो गया है। इसमें फाटा से पवन हंस, कैट्रल एविएशन, सिरसी से हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालन की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481