Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP में कोराना पॉजिटिविटी दर 3.9 प्रतिशत :प्रदेश में 15 नए केस, सबसे ज्यादा 27 एक्टिव केस के साथ इंदौर बना हॉटस्पॉट - The Indian Exposure

MP में कोराना पॉजिटिविटी दर 3.9 प्रतिशत :प्रदेश में 15 नए केस, सबसे ज्यादा 27 एक्टिव केस के साथ इंदौर बना हॉटस्पॉट

देश के साथ – साथ प्रदेश में भी कोविड का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 15 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे राज्य में कोविड संक्रमितों का आंकड़ा 47 हो गया है। इनमें सर्वाधिक 27 एक्टिव मरीज इंदौर में हैं। जो फिलहाल कोविड हॉट स्पॉट बन गया है। जबकि राज्य के 7 जिले कोविड संक्रमित हो गए हैं। यह खुलासा स्वास्थ्य संचालनालय के कोविड हेल्थ बुलेटिन में हुआ है।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक गुजरात की सीमा से सटे प्रदेश के अलीराजपुर में गुरुवार को 2 कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी तरह बड़वानी में दो दिन पहले कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिला था। जबकि बड़वानी के बार्डर से जुड़े पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में गुरुवार को 159 कोविड संक्रमित मरीज मिले है। इसके चलते बड़वानी में कोविड प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से नहीं होने पर कोरोना का संक्रमण बढ़ने के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता।

भोपाल में 8 और इंदौर में 4 कोविड संक्रमित मिले

स्वास्थ्य संचालनालय की कोविड रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को भोपाल में 8 और इंदौर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हालांकि इन सभी मरीजों को फिलहाल होम क्वारेंटाइन किया गया है। लेकिन, भोपाल में एक्टिव केस की संख्या 8 से बढ़कर 12 और इंदौर में 23 से बढ़कर 27 हो गई है।

कोरोना संक्रमण की दर 3.9 फीसदी हुई

राज्य की कोविड पॉजिटिविटी दर गुरुवार को 3.9 हो गई है। जो बुधवार को 1.4 थी। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 2.5 प्रतिशत बढ़ी हैं। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश की अलग – अलग लेबोरेटरी में 380 कोरोना संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच की गई। इनमें से 15 सैंपल जांच में पॉजिटिव निकले। जो जांचे गए सैंपल्स में से 3.9 प्रतिशत हैं।

6 जिलों की वीकली कोविड संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वीकली कोविड पॉजिटिविटी रेट रिपोर्ट के अनुसार मप्र के 6 जिलों में कोरोना संक्रमण का खतरा दूसरे जिलों की अपेक्षा ज्यादा है। इसकी वजह संबंधित जिलों में वीकली कोविड पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से ज्यादा होना है। इन जिलों में बड़वानी, सिवनी, धार, आगर – मालवा, अलीराजपुर और रतलाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481