Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत, बस में फंसकर 300 मीटर तक घिसटते रहे - The Indian Exposure

UP: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत, बस में फंसकर 300 मीटर तक घिसटते रहे

Accident and cautions.

हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत में परिवहन निगम अंडरटेकिंग अनियंत्रित बस ने रिश्तेदार को खाना देने अस्पताल जा रहे दंपती को रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव बस में फंसकर करीब तीन सौ मीटर तक घिसटते रहे। इस दौरान आरोपी चालक भागने के चक्कर में बस लेकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे कई सवारियों को चोटें आईं। बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हंडिया थाना क्षेत्र के पकलोर गांव निवासी घनश्याम बिंद (35) अपनी पत्नी गंगा देवी (32) के साथ बाइक से बरौत में छोटेलाल बिंद अस्पताल जा रहे थे। यहां घनश्याम की बहन कलावती और रिश्तेदार संगीता का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। दोनों बरौत में पिलर नंबर आठ के पास अस्पताल की तरह मुड़ रह थे। इस दौरान प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही परिवहन निगम की अंडरटेकिंग बेकाबू बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में दोनों बस में फंस गए।

पति का शव करीब तीन सौ मीटर और पत्नी का करीब दो सौ मीटर तक घिसटता रहा। बाइक बस में काफी देर तक फंसी रही। इधर, भागने के चक्कर में चालक बस लेकर बरौत चौकी के पास डिवाइडर पर चढ़ गया। बस में सवारियां भरीं थी। इस दौरान कई सवारियों को चोटें आईं। हादसे के बाद बस चालक मौका पाक फरार हो गया। सूचना पर हंडिया कोतवाल धर्मेंद्र दुुबे और चौकी प्रभारी विनय शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। दंपती के चार बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481