Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 West Bengal Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बंगाल दौरा आज से - The Indian Exposure

 West Bengal Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बंगाल दौरा आज से

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगी। इस दौरान वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने शांति निकेतन जाएंगी।

राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति सोमवार को सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद वह रवींद्रनाथ टैगोर के घर जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी का दौरा करेंगी और उन्हें श्रद्धांजलि देंगी। सोमवार शाम राष्ट्रपति कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। मंगलवार को वह बेलूर मठ जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481