Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Twitter : ट्विटर सोर्स कोड के ऑनलाइन लीक होने का मामला सामने आया , एलन मस्क की बढ़ी मुश्किलें - The Indian Exposure

Twitter : ट्विटर सोर्स कोड के ऑनलाइन लीक होने का मामला सामने आया , एलन मस्क की बढ़ी मुश्किलें

ट्विटर सोर्स कोड के ऑनलाइन लीक होने का मामला सामने आया है। बता दें कि सोर्स कोड, वो आधारभूत कंप्यूटर कोड होते हैं, जिन पर ट्विटर का पूरा सोशल नेटवर्क काम करता है। इनके लीक होने से ट्विटर का पूरा नेटवर्क प्रभावित हो सकता है। बता दें कि ट्विटर ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है। कैलिफोर्निया के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दर्ज शिकायत के अनुसार, ट्विटर ने सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट की इंटरनेट होस्टिंग सर्विस GitHub से अपने सोर्स कोड को डिलीट करने को कहा है। 

मस्क की बढ़ी मुश्किलें
ट्विटर की शिकायत के बाद गिटहब ने उसके सोर्स कोड को डिलीट भी कर दिया है। ट्विटर ने इस मामले में कोर्ट से भी अपील की है कि ट्विटर अथॉरिटी की मंजूरी के बिना जिसने भी गिटहब पर उसके सोर्स कोड पोस्ट किए हैं, उन आरोपियों की पहचान की जाए। बता दें कि इस पूरी घटना से एलन मस्क की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ट्विटर ने अपनी शिकायत में कहा है कि इससे उनके कॉपीराइट का उल्लंघन हुआ है। वहीं इस लीक से अरबपति एलन मस्क की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। बता दें कि एलन मस्क ने बीते साल अक्टूबर में ही ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर की भारी भरकम रकम देकर खऱीदा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481