Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : मंगलवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में हुई जोरदार बारिश - The Indian Exposure

Weather : मंगलवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में हुई जोरदार बारिश

दिल्ली- एनसीआर में मंगलवार तड़के जोरदार बारिश हुई। गरज चमक के साथ हुई बारिश की वजह से मौसम सर्द हो गया। दिल्ली-एनसीआर का मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने तेवर बदल रहा है। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर तक धूप खिलने से जहां लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, वहीं शाम होते-होते एक बार फिर मौसम बदल गया। 

इससे पहले मौसम विभाग ने अप्रैल महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ होने की संभावना जताई थी। बारिश के असर के चलते ऐसा हुआ भी। साथ ही कहा था कि चार अप्रैल तक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच बना रहेगा। अमूमन एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481